Shefali Shah on kids and marriage: बॉलीवुड और ओटीटी एक्ट्रेस शेफाली शाह ने हाल ही में एक बेबाक बातचीत में शादी, रिश्तों और पेरेंटहुड जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अपनी सोच सामने रखी हैं। यूट्यूबर और कॉमेडियन लिली सिंह के साथ हुई इस खुलकर बात-चीत में उन्होंने युवाओं को एक अलग नजरिए से जिंदगी देखने की सलाह भी दी।
युवा पीढ़ी अक्सर सामाजिक दबाव में आकर शादी करती है
इस पर शेफाली शाह ने जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी अक्सर सामाजिक दबाव में आकर शादी जैसे बड़े फैसले जल्दबाजी में ले लेती है। उनका मानना है कि जब तक इंसान खुद को पूरी तरह नहीं समझ लेता तब अपनी पसंद, नापसंद, इच्छाएं और इमोशन्स संभालने ना सीखे तब तक ऐसे गंभीर फैसले लेना ठीक नहीं है।
उन्होंने हंसते हुए कहा, “जब आप खुद ही बच्चे हों, तो ये सब मत करो। पहले दुनिया देखो, लोगों को जानो, खुद को पहचानो, तब ही तय करो।” साथ ही, शेफाली ने साफ कहा कि शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और इसे हल्के में लेना नासमझी है और अगर कोई इस संस्था में विश्वास नहीं रखता, तो उसे इसमें उतरना ही नहीं चाहिए। उनके मुताबिक, रिश्ते तभी टिकते हैं जब दोनों साथी भावनात्मक रूप से तैयार हों और एक-दूसरे को वाकई समझते हों।
पालतू कुत्ते बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं, जो इंसानी रिश्तों में नहीं मिलता
इतना ही नहीं, जब लिली ने बताया कि वो 37 साल की उम्र में अभी अविवाहित हैं, तो शेफाली ने मजाकिया लेकिन दिल की बात कहते हुए कहा कि इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं, बच्चे पैदा करने की जल्दी के बजाय कुत्ते पालिए। इस पर एक्ट्रेस का तर्क था कि पालतू कुत्ते बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं, जो इंसानी रिश्तों में हमेशा नहीं मिलता। बता दें, शेफाली खुद दो साइबेरियन हस्की ऐश और सिम्बा की मां हैं और अपने पालतुओं से उनका गहरा इमोशनल जुड़ाव है।
बता दें, शेफाली ने खुद भी रिश्तों में उलझनें झेली हैं। पहली शादी एक्ट्रेस हर्ष छाया से हुई, जो 4 साल में टूट गई। बाद में उन्होंने फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की और अब दोनों के दो बेटे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, शेफाली इन दिनों “दिल्ली क्राइम सीजन 3” से चर्चा में हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें वो DIG वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में एक पेचीदा लापता बच्चों के केस को सुलझाती नजर आ रही हैं।


