‘धरती पर नरक’ वाले बयान से अब पलट गए डोनाल्ड ट्रंप, बोला- ‘भारत एक महान देश’

‘धरती पर नरक’ वाले बयान से अब पलट गए डोनाल्ड ट्रंप, बोला- ‘भारत एक महान देश’

Donald Trump on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान बदलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग नजर आता है। डोनाल्ड ट्रंप ने 24 घंटे से भी कम समय में अपने रुख में ऐसा बदलाव दिखाया है,जिससे पूरी दुनिया की नजर भारत और अमेरिका पर आ गई है। एक दिन पहले तक भारत और कुछ अन्य देशों को लेकर विवादित टिप्पणी शेयर करने वाले ट्रंप ने अब अचानक भारत की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक ‘महान देश’ है और वहां का नेतृत्व उनका ‘बहुत अच्छा दोस्त’ रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उनके पिछले पोस्ट को लेकर काफी आलोचना हो रही थी।

ट्रंप ने की थी टिपण्णी

दरअसल, ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी रेडियो होस्ट Michael Savage के पॉडकास्ट से जुड़ा एक कंटेंट शेयर किया था। इस कंटेंट में भारत, चीन और कुछ अन्य देशों के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसमें इन देशों को ‘हेल-होल’ यानी नरक जैसा बताया गया था। इस बयान को कई लोगों ने नस्लवादी और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पत्र भी शेयर किया। इस पत्र में अमेरिका के जन्मसिद्ध नागरिकता कानून पर सवाल उठाए गए थे। इसमें दावा किया गया कि कई लोग अमेरिका में सिर्फ बच्चे को जन्म देने के लिए आते हैं ताकि उन्हें तुरंत नागरिकता मिल सके, और फिर वे अपने परिवार को भी वहां बुला लेते हैं। हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं रखा गया।

अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?

इस पूरे विवाद के बीच नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने जानकारी दी कि ट्रंप ने भारत के बारे में सकारात्मक बातें कही हैं। उन्होंने भारत को एक मजबूत और महान राष्ट्र बताया और यह भी कहा कि भारत के शीर्ष नेता के साथ उनकी निजी दोस्ती है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रंप ने आलोचना के दबाव में अपने बयान बदले? या फिर यह सिर्फ राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है? हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप के दो बयान एक दूसरे से अलग हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *