हापुड़ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को मोबाइल के साथ पकड़े जाने के बाद दो उपनिरीक्षकों सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना सोमवार को हापुड़ जिले के पिलखुआ के सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हुई। SP के मुताबिक अमरोहा निवासी सचिन नामक अभ्यर्थी लघुशंका का बहाना बनाकर पुरुष शौचालय में गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर कर्मचारियों को संदेह हुआ। जांच करने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो परीक्षा में प्रतिबंधित था। पूछताछ में अभ्यर्थी सचिन ने बताया कि वह मोबाइल को अपने अधोवस्त्रों में छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर लाया था और परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले शौचालय में छिपा दिया था। इस मामले में केंद्र प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर पिलखुआ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो उपनिरीक्षकों सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 5480 अभ्यर्थी ने पहले दिन दी परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जिले के नौ केंद्रों पर आरक्षी नागरिक व समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन कुल 5480 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2584 ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों ने पेपर को कठिन बताया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, स्क्रीनिंग और बॉयोमेट्रिक जांच की गई। सुबह की पाली में 4032 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2736 (67.86%)उपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 4032 अभ्यर्थियों में से 2744 (68.06%


