DM-SP की दुर्गा पूजा शांति से मनाने की अपील:शेखपुरा में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देश

DM-SP की दुर्गा पूजा शांति से मनाने की अपील:शेखपुरा में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देश

शेखपुरा में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय परिसर स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए इसमें जिले के सभी पुलिस अधिकारी, दंडाधिकारी, थानाध्यक्ष, गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने पर चर्चा की गई। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए। सतर्कता से काम करने पर जोर उन्होंने सभी से पर्व के दौरान शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। अधिकारियों ने आपसी तालमेल और सतर्कता से काम करने पर जोर दिया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार भी उपस्थित थे। शेखपुरा में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय परिसर स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए इसमें जिले के सभी पुलिस अधिकारी, दंडाधिकारी, थानाध्यक्ष, गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने पर चर्चा की गई। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए। सतर्कता से काम करने पर जोर उन्होंने सभी से पर्व के दौरान शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। अधिकारियों ने आपसी तालमेल और सतर्कता से काम करने पर जोर दिया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार भी उपस्थित थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *