पाकुड़ में राशन दुकान लूटने आए 4 अपराधी गिरफ्तार:पुलिस ने एक पिस्टल, दो कट्टा और 7 जिंदा कारतूस किए जब्त, 2 फरार

पाकुड़ में राशन दुकान लूटने आए 4 अपराधी गिरफ्तार:पुलिस ने एक पिस्टल, दो कट्टा और 7 जिंदा कारतूस किए जब्त, 2 फरार

पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में बीते 2 अक्टूबर को महुलपहाड़ी की एक राशन दुकान में लूट का प्रयास हुआ। 5-6 अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी। मामले के उद्वेदन को लेकर एसपी के द्वारा गठित पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, सात जिंदा गोली, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया, राशन दुकान संचालक महेश प्रसाद गुप्ता के आवेदन पर पाकुड़िया थाने में केस दर्ज हुआ। महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी सबूतों से छानबीन की। पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी आंगनगडिया गांव में डकैती की योजना बना रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर चार अपराधियों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा। दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागे। पकड़े गए आरोपियों में कोलेश हांसदा, हेमलाल हेंब्रम, राम रंजन महतो और सियान महतो शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन्होंने अपने कई अपराध की जानकारी दी वही वर्तमान में यह लोग डकैती की योजना बना रहे थे। बताया गया कि यह सभी अंतरराज्यी अपराधी हैं तथा इनमें से पकड़े गए कोलेश हांसदा की ऊपर 8 मामले दर्ज है जबकि हेमलाल हेंब्रम के ऊपर एक मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि फरार दो अपराधियों के घर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में बीते 2 अक्टूबर को महुलपहाड़ी की एक राशन दुकान में लूट का प्रयास हुआ। 5-6 अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी। मामले के उद्वेदन को लेकर एसपी के द्वारा गठित पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, सात जिंदा गोली, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया, राशन दुकान संचालक महेश प्रसाद गुप्ता के आवेदन पर पाकुड़िया थाने में केस दर्ज हुआ। महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी सबूतों से छानबीन की। पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी आंगनगडिया गांव में डकैती की योजना बना रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर चार अपराधियों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा। दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागे। पकड़े गए आरोपियों में कोलेश हांसदा, हेमलाल हेंब्रम, राम रंजन महतो और सियान महतो शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन्होंने अपने कई अपराध की जानकारी दी वही वर्तमान में यह लोग डकैती की योजना बना रहे थे। बताया गया कि यह सभी अंतरराज्यी अपराधी हैं तथा इनमें से पकड़े गए कोलेश हांसदा की ऊपर 8 मामले दर्ज है जबकि हेमलाल हेंब्रम के ऊपर एक मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि फरार दो अपराधियों के घर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *