सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी मो. इजराइल को बिहार एसटीएफ और परिहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को उसे माड़ीपुर सर्किट हाउस के पास घेराबंदी कर पकड़ा। इजराइल पर परिहार थाना कांड संख्या-07/18 में फरार रहने के कारण इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इजराइल, पिता मो. सिराजुल, निवासी आबापुर, थाना पुपरी, सीतामढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। 13 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इजराइल के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। पुपरी थाना में 2019 का मामला दर्ज है। सीतामढ़ी थाना में 2019, 2021 और 2022 के कई मामलों में भी उसका नाम सामने आया है। इसके अलावा बाजपट्टी और बेला थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। बेला थाना के मामलों में आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार 2017 से 2022 के बीच दर्ज मामलों में वह लगातार वांछित रहा। गुप्त सूचना पर मुजफ्फरपुर पहुंची टीम पुलिस को 7 अक्टूबर को इजराइल के मुजफ्फरपुर में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद बिहार एसटीएफ और परिहार थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। माड़ीपुर सर्किट हाउस के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया, पूछताछ जारी सदर डीएसपी-2 आशीष आनंद ने बताया कि इजराइल के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी मो. इजराइल को बिहार एसटीएफ और परिहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को उसे माड़ीपुर सर्किट हाउस के पास घेराबंदी कर पकड़ा। इजराइल पर परिहार थाना कांड संख्या-07/18 में फरार रहने के कारण इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इजराइल, पिता मो. सिराजुल, निवासी आबापुर, थाना पुपरी, सीतामढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। 13 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इजराइल के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। पुपरी थाना में 2019 का मामला दर्ज है। सीतामढ़ी थाना में 2019, 2021 और 2022 के कई मामलों में भी उसका नाम सामने आया है। इसके अलावा बाजपट्टी और बेला थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। बेला थाना के मामलों में आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार 2017 से 2022 के बीच दर्ज मामलों में वह लगातार वांछित रहा। गुप्त सूचना पर मुजफ्फरपुर पहुंची टीम पुलिस को 7 अक्टूबर को इजराइल के मुजफ्फरपुर में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद बिहार एसटीएफ और परिहार थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। माड़ीपुर सर्किट हाउस के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया, पूछताछ जारी सदर डीएसपी-2 आशीष आनंद ने बताया कि इजराइल के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

