बेगूसराय में शहरी गैस वितरण नीति के तहत पाइप नेचुरल गैस (PNG) पाइपलाइन बिछाने एवं इसके विस्तार कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। बैठक में प्राधिकृत इकाई ‘थिंक गैस’ के प्रतिनिधियों के साथ जिले में चल रहे CGD अवसंरचना विस्तार एवं PNG कनेक्शन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान थिंक गैस के प्रतिनिधियों के प्रगति प्रतिवेदन का अवलोकन करने के बाद डीएम ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। ‘स्वच्छ एवं सुरक्षित ईंधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता’ डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष बचे 2543 लाइव कनेक्शनों को हर हाल में 20 मई तक सक्रिय किया जाए। डीएम ने कहा है कि आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित ईंधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए एक्शन मोड में काम करें। बैठक में थिंक गैस के प्रतिनिधियों ने बताया है कि कि जिले में अब तक करीब 26 हजार घरों के लिए कवरेज पोटेंशियल तैयार किया जा चुका है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी चिन्हित घरों में शीघ्र PNG कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए तथा पाइपलाइन विस्तार कार्य में और तेजी लाई जाए। पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करने को कहा PNG के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए डीएम ने नगर आयुक्त को शहर में व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही माईकिंग एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को समय पर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता यदि 15 दिनों के भीतर पंजीकरण नहीं कराते हैं, तो उनकी LPG आपूर्ति बंद की जा सकती है। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ताओं की होगी। वैकल्पिक गैस आपूर्ति के लिए प्रशासन उत्तरदायी नहीं होगा। अभियान की सफलता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने पर भी बल दिया गया। जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन से जोड़ा जा सके। कार्य की सतत निगरानी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्देश दिया कि थिंक गैस के प्रतिनिधि प्रतिदिन लाइव कनेक्शन, पंजीकरण एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य से संबंधित हस्ताक्षरित प्रतिवेदन जिला आपूर्ति शाखा में जमा करेंगे। बेगूसराय में शहरी गैस वितरण नीति के तहत पाइप नेचुरल गैस (PNG) पाइपलाइन बिछाने एवं इसके विस्तार कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। बैठक में प्राधिकृत इकाई ‘थिंक गैस’ के प्रतिनिधियों के साथ जिले में चल रहे CGD अवसंरचना विस्तार एवं PNG कनेक्शन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान थिंक गैस के प्रतिनिधियों के प्रगति प्रतिवेदन का अवलोकन करने के बाद डीएम ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। ‘स्वच्छ एवं सुरक्षित ईंधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता’ डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष बचे 2543 लाइव कनेक्शनों को हर हाल में 20 मई तक सक्रिय किया जाए। डीएम ने कहा है कि आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित ईंधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए एक्शन मोड में काम करें। बैठक में थिंक गैस के प्रतिनिधियों ने बताया है कि कि जिले में अब तक करीब 26 हजार घरों के लिए कवरेज पोटेंशियल तैयार किया जा चुका है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी चिन्हित घरों में शीघ्र PNG कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए तथा पाइपलाइन विस्तार कार्य में और तेजी लाई जाए। पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करने को कहा PNG के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए डीएम ने नगर आयुक्त को शहर में व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही माईकिंग एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को समय पर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता यदि 15 दिनों के भीतर पंजीकरण नहीं कराते हैं, तो उनकी LPG आपूर्ति बंद की जा सकती है। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ताओं की होगी। वैकल्पिक गैस आपूर्ति के लिए प्रशासन उत्तरदायी नहीं होगा। अभियान की सफलता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने पर भी बल दिया गया। जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन से जोड़ा जा सके। कार्य की सतत निगरानी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्देश दिया कि थिंक गैस के प्रतिनिधि प्रतिदिन लाइव कनेक्शन, पंजीकरण एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य से संबंधित हस्ताक्षरित प्रतिवेदन जिला आपूर्ति शाखा में जमा करेंगे।


