सीतामढ़ी शहर में रिंगबांध सड़क के चौड़ीकरण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़क की जमीन पर हुए अतिक्रमण की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दो दिन में होगी दोबारा पैमाइश डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के भीतर अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर सड़क की दोबारा पैमाइश कराई जाए। इसके बाद सरकारी अथवा निजी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मुआवजा मिला या नहीं, होगी जांच सड़क निर्माण के दायरे में आने वाली जमीन के मालिकों को मुआवजा मिला है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। डीएम ने संबंधित सीओ को जमीन और प्रभावित लोगों की पहचान कर मुआवजे की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। अवैध दुकानों से निर्माण में आ रही बाधा शहर में कारगिल पेस्टमान चौक से गौशाला मोड़ होते हुए अंबेडकर चौक तक रिंगबांध सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर कई जगह अवैध दुकानें और अस्थायी संरचनाएं बनी हैं। इनके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की ओर से पहले भी इन्हें हटाने का निर्देश दिया जा चुका है। अतिक्रमण हटने से तेज होगा काम डीएम के ताजा निर्देश के बाद सड़क की पैमाइश और अतिक्रमण चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। प्रशासन का लक्ष्य सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कार्य को गति देना है। सड़क चौड़ी होने से शहर में यातायात व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है। सीतामढ़ी शहर में रिंगबांध सड़क के चौड़ीकरण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़क की जमीन पर हुए अतिक्रमण की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दो दिन में होगी दोबारा पैमाइश डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के भीतर अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर सड़क की दोबारा पैमाइश कराई जाए। इसके बाद सरकारी अथवा निजी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मुआवजा मिला या नहीं, होगी जांच सड़क निर्माण के दायरे में आने वाली जमीन के मालिकों को मुआवजा मिला है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। डीएम ने संबंधित सीओ को जमीन और प्रभावित लोगों की पहचान कर मुआवजे की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। अवैध दुकानों से निर्माण में आ रही बाधा शहर में कारगिल पेस्टमान चौक से गौशाला मोड़ होते हुए अंबेडकर चौक तक रिंगबांध सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर कई जगह अवैध दुकानें और अस्थायी संरचनाएं बनी हैं। इनके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की ओर से पहले भी इन्हें हटाने का निर्देश दिया जा चुका है। अतिक्रमण हटने से तेज होगा काम डीएम के ताजा निर्देश के बाद सड़क की पैमाइश और अतिक्रमण चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। प्रशासन का लक्ष्य सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कार्य को गति देना है। सड़क चौड़ी होने से शहर में यातायात व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है।

