मुजफ्फरपुर में रविवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। 4 लाख की बाइक ‘Royal Enfield GT 650’ 80 की स्पीड में डंपर से टकरा गई। मृतक अनिकेत कुमार (26) है। जो 6 दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। सभी के पास अपनी-अपनी बाइक थी। ये लोग मोतिहारी रोड स्थित टोल प्लाजा की ओर रील्स बनाने के लिए गए थे। मृतक के दोस्त रुद्रांश के अनुसार, रतनपुरा के पास कट प्वाइंट है। जहां से डंपर आ रहा था। तेज रफ्तार के कारण अनिकेत की बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के पास NH-27 की है। पढ़ाई के साथ जॉब भी करता था मृतक के फूफा अमित कुमार त्रिभुवन ने बताया कि अनिकेत और उसके दोस्त मोतिहारी रोड की तरफ से लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि अनिकेत 26 साल का था और पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब करता था। उसका मूल घर सकरा थाना क्षेत्र के सरमसपुर ढोली में है। फिलहाल वह मुजफ्फरपुर के साहू पोखर-गरीबस्थान के पास रह रहा था। रतनपुरा कट पर लगातार हादसों का दावा स्थानीय लोगों का कहना है कि रतनपुरा के पास NH-27 पर बने कट प्वाइंट पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों के अनुसार, पहले भी इस जगह पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने NHAI से दुर्घटना संभावित स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कट प्वाइंट को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
शव SKMCH भेजा, अस्पताल पहुंचे परिजन हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज-अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया। मृतक के परिजन भी SKMCH पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजन को सौंपी जानी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। डंपर और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मुजफ्फरपुर में रविवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। 4 लाख की बाइक ‘Royal Enfield GT 650’ 80 की स्पीड में डंपर से टकरा गई। मृतक अनिकेत कुमार (26) है। जो 6 दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। सभी के पास अपनी-अपनी बाइक थी। ये लोग मोतिहारी रोड स्थित टोल प्लाजा की ओर रील्स बनाने के लिए गए थे। मृतक के दोस्त रुद्रांश के अनुसार, रतनपुरा के पास कट प्वाइंट है। जहां से डंपर आ रहा था। तेज रफ्तार के कारण अनिकेत की बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के पास NH-27 की है। पढ़ाई के साथ जॉब भी करता था मृतक के फूफा अमित कुमार त्रिभुवन ने बताया कि अनिकेत और उसके दोस्त मोतिहारी रोड की तरफ से लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि अनिकेत 26 साल का था और पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब करता था। उसका मूल घर सकरा थाना क्षेत्र के सरमसपुर ढोली में है। फिलहाल वह मुजफ्फरपुर के साहू पोखर-गरीबस्थान के पास रह रहा था। रतनपुरा कट पर लगातार हादसों का दावा स्थानीय लोगों का कहना है कि रतनपुरा के पास NH-27 पर बने कट प्वाइंट पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों के अनुसार, पहले भी इस जगह पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने NHAI से दुर्घटना संभावित स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कट प्वाइंट को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
शव SKMCH भेजा, अस्पताल पहुंचे परिजन हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज-अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया। मृतक के परिजन भी SKMCH पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजन को सौंपी जानी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। डंपर और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

