सहरसा में शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगले 10 दिनों में सभी घाटों की साफ-सफाई पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम समय पर करने को कहा। जरूरी काम प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश निरीक्षण की शुरुआत मत्स्यगंधा झील छठ घाट से हुई। यहां डीएम ने घाट की स्थिति, सफाई और छठ पूजा के दौरान आने वाली भीड़ के लिए जरूरी इंतजामों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सतपोखरा घाट, शंकर चौक स्थित घाट, मोसोमत पोखर और शहर के अन्य छठ घाटों का जायजा लिया। अधिकारियों को घाटों की स्थिति देखकर जरूरी काम प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए। घाटों का नियमित निरीक्षण करने को कहा दीपेश कुमार ने कहा कि छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर अर्घ्य देने पहुंचते हैं। इसलिए घाटों पर सफाई, पर्याप्त रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम ठीक रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी घाट पर इन सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ तय समय में तैयारियां पूरी करने और घाटों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी, उप महापौर उमर हयात गुड्डू, विभिन्न वार्डों के पार्षद और नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। सहरसा में शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगले 10 दिनों में सभी घाटों की साफ-सफाई पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम समय पर करने को कहा। जरूरी काम प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश निरीक्षण की शुरुआत मत्स्यगंधा झील छठ घाट से हुई। यहां डीएम ने घाट की स्थिति, सफाई और छठ पूजा के दौरान आने वाली भीड़ के लिए जरूरी इंतजामों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सतपोखरा घाट, शंकर चौक स्थित घाट, मोसोमत पोखर और शहर के अन्य छठ घाटों का जायजा लिया। अधिकारियों को घाटों की स्थिति देखकर जरूरी काम प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए। घाटों का नियमित निरीक्षण करने को कहा दीपेश कुमार ने कहा कि छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर अर्घ्य देने पहुंचते हैं। इसलिए घाटों पर सफाई, पर्याप्त रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम ठीक रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी घाट पर इन सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ तय समय में तैयारियां पूरी करने और घाटों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी, उप महापौर उमर हयात गुड्डू, विभिन्न वार्डों के पार्षद और नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

