कटिहार में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। इस पहल से कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों के हजारों पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें पेंशन और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे कार्यों के लिए भागलपुर नहीं जाना पड़ेगा। बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश सिंह देव ने निर्वाचन कार्यालय के निकट स्थित इस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने की। इस अवसर पर एडीएम विनोद कुमार, एसडीएम प्रद्युमन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं और वीर नारियां उपस्थित थीं। भागलपुर स्थित कार्यालय जाना पड़ता था सेवानिवृत्त एयर फोर्स अधिकारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि अब तक इन चारों जिलों के पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी समस्याओं, दस्तावेज़ सत्यापन, शिकायत निवारण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए भागलपुर स्थित कार्यालय जाना पड़ता था। लगभग 150-200 किलोमीटर की यह दूरी तय करना बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। नए कार्यालय में पेंशन सुधार, पारिवारिक पेंशन, कैंटीन कार्ड, ECHS सुविधा, बच्चों की पढ़ाई-छात्रवृत्ति, पुनर्वास योजना और शिकायत निवारण जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ”कार्यालय सेना और प्रशासन के बीच एक सेतु का कार्य करेगा” उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सैनिक केवल देश की सीमाओं के प्रहरी नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन उनके और उनके परिवार के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। यह कार्यालय सेना और प्रशासन के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने कार्यालय खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। पूर्णिया से आए हवलदार रामप्रवेश सिंह ने कहा, “पेंशन में गड़बड़ी ठीक कराने के लिए भागलपुर के 3-4 चक्कर लगाने पड़ते थे। अब कटिहार में ही यह कार्य हो जाएगा। यह सरकार का एक सराहनीय कदम है।” ”अब कटिहार में ही काम हो जाएगा। सरकार का बहुत अच्छा कदम है।” वीर नारी सुनीता देवी ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह कार्यालय वरदान साबित होगा। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने बताया कि कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा। हेल्पलाइन नंबर भी जल्द जारी किया जाएगा। चारों जिलों के करीब 18 हजार पूर्व सैनिक, वीर नारियां और आश्रित परिवार इससे सीधे लाभान्वित होंगे। कटिहार में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। इस पहल से कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों के हजारों पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें पेंशन और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे कार्यों के लिए भागलपुर नहीं जाना पड़ेगा। बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश सिंह देव ने निर्वाचन कार्यालय के निकट स्थित इस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने की। इस अवसर पर एडीएम विनोद कुमार, एसडीएम प्रद्युमन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं और वीर नारियां उपस्थित थीं। भागलपुर स्थित कार्यालय जाना पड़ता था सेवानिवृत्त एयर फोर्स अधिकारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि अब तक इन चारों जिलों के पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी समस्याओं, दस्तावेज़ सत्यापन, शिकायत निवारण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए भागलपुर स्थित कार्यालय जाना पड़ता था। लगभग 150-200 किलोमीटर की यह दूरी तय करना बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। नए कार्यालय में पेंशन सुधार, पारिवारिक पेंशन, कैंटीन कार्ड, ECHS सुविधा, बच्चों की पढ़ाई-छात्रवृत्ति, पुनर्वास योजना और शिकायत निवारण जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ”कार्यालय सेना और प्रशासन के बीच एक सेतु का कार्य करेगा” उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सैनिक केवल देश की सीमाओं के प्रहरी नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन उनके और उनके परिवार के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। यह कार्यालय सेना और प्रशासन के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने कार्यालय खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। पूर्णिया से आए हवलदार रामप्रवेश सिंह ने कहा, “पेंशन में गड़बड़ी ठीक कराने के लिए भागलपुर के 3-4 चक्कर लगाने पड़ते थे। अब कटिहार में ही यह कार्य हो जाएगा। यह सरकार का एक सराहनीय कदम है।” ”अब कटिहार में ही काम हो जाएगा। सरकार का बहुत अच्छा कदम है।” वीर नारी सुनीता देवी ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह कार्यालय वरदान साबित होगा। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने बताया कि कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा। हेल्पलाइन नंबर भी जल्द जारी किया जाएगा। चारों जिलों के करीब 18 हजार पूर्व सैनिक, वीर नारियां और आश्रित परिवार इससे सीधे लाभान्वित होंगे।


