दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सनहपुर गांव में सर्पदंश से एक 15 वर्षीय किशोरी की जान चली गई, जबकि फुलथुआ-बिरदीपुर सड़क किनारे एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। पहली घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर गांव के वार्ड आठ की है। यहां उदय चंद्र ठाकुर की 15 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 16 मई की रात खाना खाने के बाद रूपा अपने बिस्तर पर सो रही थी, तभी उसे सांप ने डस लिया। उसकी छोटी बहन भी बगल में सोई थी, जिसके पास से सांप निकल गया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही रूपा को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में शोक छा गया। रूपा दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसका परिवार मजदूरी करके जीवन यापन करता है। दूसरी घटना में, फुलथुआ और बिरदीपुर सड़क किनारे लिची गाछी गांव के समीप रविवार को एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिमरी थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान बिरदीपुर वार्ड संख्या सात निवासी 65 वर्षीय मो. अनवारुल के रूप में हुई। अरई बिरदीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया लतीफुर रहमान ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और उसकी आंखों की रोशनी भी कमजोर थी। वह लंबे समय से गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूम कर अपना जीवन यापन कर रहा था। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सनहपुर गांव में सर्पदंश से एक 15 वर्षीय किशोरी की जान चली गई, जबकि फुलथुआ-बिरदीपुर सड़क किनारे एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। पहली घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर गांव के वार्ड आठ की है। यहां उदय चंद्र ठाकुर की 15 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 16 मई की रात खाना खाने के बाद रूपा अपने बिस्तर पर सो रही थी, तभी उसे सांप ने डस लिया। उसकी छोटी बहन भी बगल में सोई थी, जिसके पास से सांप निकल गया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही रूपा को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में शोक छा गया। रूपा दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसका परिवार मजदूरी करके जीवन यापन करता है। दूसरी घटना में, फुलथुआ और बिरदीपुर सड़क किनारे लिची गाछी गांव के समीप रविवार को एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिमरी थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान बिरदीपुर वार्ड संख्या सात निवासी 65 वर्षीय मो. अनवारुल के रूप में हुई। अरई बिरदीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया लतीफुर रहमान ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और उसकी आंखों की रोशनी भी कमजोर थी। वह लंबे समय से गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूम कर अपना जीवन यापन कर रहा था। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


