मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र में रविवार को थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने देसी चुलाई और विदेसी शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान सुबह से शाम तक जारी रहा। पुलिस ने देवगन पंचायत के चौमुख, घरभारा, मझौली, बहलोलपुर, सरफुद्दीनपुर सहित विभिन्न गांवों में देसी चुलाई और विदेसी शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान देसी चुलाई की दर्जनों भट्टियां और मीठा घोल मौके पर ही नष्ट किए गए। अभियान के तहत ताड़ी की दुकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां मिलावटी ताड़ी को नष्ट किया गया। पुलिस को देखते ही देसी चुलाई शराब तस्कर और ताड़ी बेचने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी तलाशी ली। इस कार्रवाई में लगभग 1200 लीटर से अधिक अर्ध-निर्मित देसी चुलाई शराब बनाने का मीठा घोल नष्ट किया गया। साथ ही, 35 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब जब्त कर थाने लाई गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की कि वे इस तरह के तस्करों की सूचना गोपनीय ढंग से पुलिस को दें। थाना प्रभारी यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा के आदेश पर क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी और शराब तस्करों पर कार्रवाई के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि देसी चुलाई शराब की भट्टियां और अर्ध-निर्मित घोल नष्ट किए गए हैं। फरार हुए तस्करों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ जांच और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान थाना क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर प्रमोद पाण्डेय, ग्रामीण पुलिस जीतन कुमार, मनीष कुमार, दुखा राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल शामिल थे। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र में रविवार को थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने देसी चुलाई और विदेसी शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान सुबह से शाम तक जारी रहा। पुलिस ने देवगन पंचायत के चौमुख, घरभारा, मझौली, बहलोलपुर, सरफुद्दीनपुर सहित विभिन्न गांवों में देसी चुलाई और विदेसी शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान देसी चुलाई की दर्जनों भट्टियां और मीठा घोल मौके पर ही नष्ट किए गए। अभियान के तहत ताड़ी की दुकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां मिलावटी ताड़ी को नष्ट किया गया। पुलिस को देखते ही देसी चुलाई शराब तस्कर और ताड़ी बेचने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी तलाशी ली। इस कार्रवाई में लगभग 1200 लीटर से अधिक अर्ध-निर्मित देसी चुलाई शराब बनाने का मीठा घोल नष्ट किया गया। साथ ही, 35 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब जब्त कर थाने लाई गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की कि वे इस तरह के तस्करों की सूचना गोपनीय ढंग से पुलिस को दें। थाना प्रभारी यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा के आदेश पर क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी और शराब तस्करों पर कार्रवाई के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि देसी चुलाई शराब की भट्टियां और अर्ध-निर्मित घोल नष्ट किए गए हैं। फरार हुए तस्करों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ जांच और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान थाना क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर प्रमोद पाण्डेय, ग्रामीण पुलिस जीतन कुमार, मनीष कुमार, दुखा राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल शामिल थे।


