शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह एक युवक (22) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, युवक का शव घर के अंदर लाइट के तार से लटका हुआ था। मक्सी पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं मृतक की पहचान बजरंग मोहल्ला वार्ड क्रमांक 8 निवासी नितिन कुंडलिया (22) पिता सुनील कुंडलिया के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। युवक के यह कदम उठाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


