झालावाड़ में लापता युवक का शव तालाब में मिला:8 दिन पहले घर से हुआ था गायब, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज

झालावाड़ में लापता युवक का शव तालाब में मिला:8 दिन पहले घर से हुआ था गायब, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज

झालावाड़ में करीब आठ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव दुर्गपुरा तालाब में बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक की पहचान हरीश (32) पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी ऐश्वर्य नगर, झालावाड़ के रूप में की है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रकरण दर्ज किया है। शहर के दुर्गपुरा तालाब में शनिवार सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अन्य लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव को एसआरजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल मुआयना के बाद मॉर्च्युरी में रखवाया गया। कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव ने बताया कि दुर्गपुरा तालाब से मिले शव की पहचान हरीश के रूप में हुई। घटना स्थल के पास मृतक की एक बाइक भी खड़ी मिली। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बताया कि हरीश पिछले आठ दिन से घर से गायब था। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *