अररिया जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर हड़िया पंचायत में एक जमीन कारोबारी का शव मिला है। 45 वर्षीय मृतक की पहचान अररिया शहर के चित्रगुप्त नगर निवासी नितिन कुमार उर्फ लाल बाबू के रूप में हुई है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार, नितिन बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से निकले थे। उन्हें किसी ने फोन कर जमीन दिखाने के बहाने बुलाया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में अररिया आरएस थाना क्षेत्र की हड़िया पंचायत में सहारा इंडिया जुट मिल के पास एक सुनसान जगह पर उनका शव पड़ा मिला। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को सदर अस्पताल अररिया ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद नितिन को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नितिन जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। उनकी पत्नी और बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही अररिया आरएस थाना और नगर थाना पुलिस की टीमें सदर अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। प्रारंभिक जांच में परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। नितिन कुमार स्थानीय स्तर पर जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से चित्रगुप्त नगर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नितिन सकारात्मक सोच वाले और मेहनती युवक थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अररिया जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर हड़िया पंचायत में एक जमीन कारोबारी का शव मिला है। 45 वर्षीय मृतक की पहचान अररिया शहर के चित्रगुप्त नगर निवासी नितिन कुमार उर्फ लाल बाबू के रूप में हुई है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार, नितिन बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से निकले थे। उन्हें किसी ने फोन कर जमीन दिखाने के बहाने बुलाया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में अररिया आरएस थाना क्षेत्र की हड़िया पंचायत में सहारा इंडिया जुट मिल के पास एक सुनसान जगह पर उनका शव पड़ा मिला। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को सदर अस्पताल अररिया ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद नितिन को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नितिन जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। उनकी पत्नी और बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही अररिया आरएस थाना और नगर थाना पुलिस की टीमें सदर अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। प्रारंभिक जांच में परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। नितिन कुमार स्थानीय स्तर पर जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से चित्रगुप्त नगर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नितिन सकारात्मक सोच वाले और मेहनती युवक थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


