पंचकूला के जंगल में लटका मिला बुजुर्ग का शव:20 दिन पहले करवाया था हर्निया का ऑपरेशन, 7 दिन पहले घर से लापता

हरियाणा के पंचकूला में वीरवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त पपलोहा गांव निवासी वेदप्रकाश के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। कालका थाना पुलिस के अनुसार पपलोहा गांव निवासी वेद प्रकाश पुत्र मनीराम 11 फरवरी को घर से लापता हुआ था। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उनके बेटे ने कालका थाने में दर्ज करवाई थी। लापता हुए वेदप्रकाश का शव आज कालका के गांव कांगूवाल के जंगलों में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। 20 दिन पहले हुआ आपरेशन
मृतक के बेटे दिनेश ने बताया कि उनके पिता का 20 दिन पहले हर्निया का आपरेशन हुआ था। घर पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं था। 10 फरवरी को आपरेशन के बाद डॉक्टर के पास चेकअप के लिए लेकर गए थे। 11 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे वे घर से निकल गए, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा। आईटी इंजीनियर है बेटा दिनेश के अनुसार उनके पिता शटरिंग ठेकेदार के तोर पर काम करते थ। वह हिमाचल की एक कंपनी में आईटी इंजीनियर है। मृतक के दो बेटे हैं, जो दोनों ही शादीशुदा है। मृतक के बेटे दिनेश के बयान पर पुलिस ने इतफाकिया कार्रवाई दर्ज की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *