तीन दिन से लापता किसान का शव मिला:कोडरमा में जंगल में पेड़ से लटक रही थी बॉडी मिला, जानवर चराने निकले थे किशोर

तीन दिन से लापता किसान का शव मिला:कोडरमा में जंगल में पेड़ से लटक रही थी बॉडी मिला, जानवर चराने निकले थे किशोर

कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नावाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय किशोर यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। तीन दिन पहले जानवर चराने निकले थे मृतक के भतीजे पवन कुमार यादव ने बताया कि किशोर यादव तीन दिन पहले अपने मवेशियों को लेकर जंगल की ओर गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 6 अप्रैल को ढाब थाना में गुमशुदगी की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। बुधवार को जंगल की ओर गए कुछ लोगों की नजर एक पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसकी पहचान किशोर यादव के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। मानसिक तनाव की बात आई सामने घटना की सूचना मिलते ही ढाब थाना प्रभारी बमबम साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज कर लिया गया था और खोजबीन जारी थी। अब शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार किशोर यादव पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतक पेशे से किसान थे। अपने पीछे पत्नी व एक पुत्र को छोड़ गए हैं। कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नावाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय किशोर यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। तीन दिन पहले जानवर चराने निकले थे मृतक के भतीजे पवन कुमार यादव ने बताया कि किशोर यादव तीन दिन पहले अपने मवेशियों को लेकर जंगल की ओर गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 6 अप्रैल को ढाब थाना में गुमशुदगी की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। बुधवार को जंगल की ओर गए कुछ लोगों की नजर एक पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसकी पहचान किशोर यादव के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। मानसिक तनाव की बात आई सामने घटना की सूचना मिलते ही ढाब थाना प्रभारी बमबम साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज कर लिया गया था और खोजबीन जारी थी। अब शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार किशोर यादव पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतक पेशे से किसान थे। अपने पीछे पत्नी व एक पुत्र को छोड़ गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *