कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड स्थित हटिया बाजार में रविवार देर रात सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 200 दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग दुर्गा मंदिर के समीप एक होटल में सिलेंडर फटने के बाद लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कपड़े, मसाले तथा किराना सहित कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। दर्जनों व्यापारियों की दुकानें जलीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। आग की चपेट में आने से छोटे-बड़े दर्जनों व्यापारियों की दुकानें पूरी तरह जल गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री नष्ट हो गई। हालांकि, नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान है कि व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। बताया जा रहा है की घटना की 1 घंटे बाद छोटी दमकल पहुंची है जो घटनास्थल के समीप अंदर भी नहीं जा पा रही है। आग लगातार अपना सीमा बढ़ा रहा है। जब तक कोई बड़ी दमकल नहीं आती है तब तक आग पर काबू पाना मुश्किल है लोगों की आंखों के सामने कुर्सेला जल रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग रो रहे हैं। बरारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक विजय सिंह निषाद ने बताया कि कुर्सेला नगर पंचायत के कुर्सेला बाजार नया चौक में भीषण आग लगने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही उन्होंने डीएम आशुतोष द्विवेदी से फोन पर बात कर आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड स्थित हटिया बाजार में रविवार देर रात सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 200 दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग दुर्गा मंदिर के समीप एक होटल में सिलेंडर फटने के बाद लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कपड़े, मसाले तथा किराना सहित कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। दर्जनों व्यापारियों की दुकानें जलीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। आग की चपेट में आने से छोटे-बड़े दर्जनों व्यापारियों की दुकानें पूरी तरह जल गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री नष्ट हो गई। हालांकि, नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान है कि व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। बताया जा रहा है की घटना की 1 घंटे बाद छोटी दमकल पहुंची है जो घटनास्थल के समीप अंदर भी नहीं जा पा रही है। आग लगातार अपना सीमा बढ़ा रहा है। जब तक कोई बड़ी दमकल नहीं आती है तब तक आग पर काबू पाना मुश्किल है लोगों की आंखों के सामने कुर्सेला जल रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग रो रहे हैं। बरारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक विजय सिंह निषाद ने बताया कि कुर्सेला नगर पंचायत के कुर्सेला बाजार नया चौक में भीषण आग लगने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही उन्होंने डीएम आशुतोष द्विवेदी से फोन पर बात कर आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है।


