बक्सर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई:अवैध यात्रा और नियमों के उल्लंघन पर 87 लोग गिरफ्तार, ₹53 हजार जुर्माना लगाया

बक्सर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई:अवैध यात्रा और नियमों के उल्लंघन पर 87 लोग गिरफ्तार, ₹53 हजार जुर्माना लगाया

बक्सर स्टेशन पर सोमवार को RPF ने एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान मैजिस्ट्रेट कैंप कोर्ट में 87 लोगों को विभिन्न रेलवे नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में महिला और दिव्यांग डिब्बों में अवैध यात्रा करने वाले, लाइन क्रॉसिंग करने वाले, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वाले, चेन पुलिंग करने वाले, अवैध वेंडिंग में लिप्त और एसी कोच में बिना टिकट यात्रा करने वाले शामिल थे। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने कुल 53,800 रुपये का जुर्माना वसूला। RPF बक्सर ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करें। बक्सर स्टेशन पर सोमवार को RPF ने एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान मैजिस्ट्रेट कैंप कोर्ट में 87 लोगों को विभिन्न रेलवे नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में महिला और दिव्यांग डिब्बों में अवैध यात्रा करने वाले, लाइन क्रॉसिंग करने वाले, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वाले, चेन पुलिंग करने वाले, अवैध वेंडिंग में लिप्त और एसी कोच में बिना टिकट यात्रा करने वाले शामिल थे। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने कुल 53,800 रुपये का जुर्माना वसूला। RPF बक्सर ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *