Crime: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार का आरोप, FIR दर्ज; कौशांबी का पूरा मामला जानिए

Crime: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार का आरोप, FIR दर्ज; कौशांबी का पूरा मामला जानिए

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के रहने वाले एक युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। युवती के चार महीने की गर्भवती होने के बाद आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।

मामले की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो वे उसे लेकर कड़ा धाम कोतवाली पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर अपडेट की जा रही है….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *