भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दिल्ली से लौटने के दौरान इनकी जान चली गई। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष के रूप में इन्हें जिम्मेदारी दी थी। एक महीने पहले ही कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को जिला कांग्रेस कमेटी ने नया अध्यक्ष बनाया गया था। जिला कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के प्रति आभार व्यक्त किया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रवीण कुशवाहा जैसे समर्पित और जमीनी नेता के चयन से जिले में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। ‘संगठन व पार्टी से बढ़कर मेरे जीवन में कुछ भी नहीं’ 20 दिन पहले भागलपुर जिला कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा था कि मेरे जीवन में संगठन और पार्टी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व (मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी) के प्रति आभार भी जताया था। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि कुशवाहा एक संघर्षशील नेता हैं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई धार मिलेगी। खबर अपडेट की जा रही है… भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दिल्ली से लौटने के दौरान इनकी जान चली गई। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष के रूप में इन्हें जिम्मेदारी दी थी। एक महीने पहले ही कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को जिला कांग्रेस कमेटी ने नया अध्यक्ष बनाया गया था। जिला कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के प्रति आभार व्यक्त किया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रवीण कुशवाहा जैसे समर्पित और जमीनी नेता के चयन से जिले में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। ‘संगठन व पार्टी से बढ़कर मेरे जीवन में कुछ भी नहीं’ 20 दिन पहले भागलपुर जिला कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा था कि मेरे जीवन में संगठन और पार्टी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व (मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी) के प्रति आभार भी जताया था। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि कुशवाहा एक संघर्षशील नेता हैं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई धार मिलेगी। खबर अपडेट की जा रही है…


