Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

भारतीय पुरुष और महिला टीम ने शुक्रवार को यहां अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज करके पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताबी मुकाबले में पुरुष टीम का सामना श्रीलंका से, जबकि महिला टीम की भिड़ंत युगांडा से होगी। भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 56-27 से करारी शिकस्त दी, जबकि महिला टीम ने श्रीलंका को 39-14 से हराया।पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने केन्या को 28-24 से मात दी। वहीं, महिला वर्ग में युगांडा ने आखिरी मिनट तक चले कड़े मुकाबले में केन्या को 23-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले पांच मिनट के भीतर ही विरोधी टीम को पहली बार ‘ऑल-आउट’ कर दिया।रेडिंग में नवीन कुमार और नीरज नरवाल ने अगुवाई की, जबकि दीपक एस. और शुभम शिंदे ने डिफेंस की जिम्मेदारी संभाली। भारतीय टीम ने पहले हाफ के समाप्त होने से आठ मिनट पहले बांग्लादेश को दूसरी बार ऑल-आउट करके मध्यांतर तक 28-8 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी। मध्यांतर के बाद भी मेजबान टीम का दबदबा कायम रहा और मैच में 10 मिनट शेष रहते भारत ने अपनी बढ़त 38-16 कर ली।भरत हुड्डा ने बांग्लादेश की डिफेंस को लगातार छकाया और मुकाबला समाप्त होने से चार मिनट पहले विरोधी टीम को एक बार फिर ऑल-आउट करने में मदद की। इससे भारत की बढ़त 49-20 हो गई। इसके बाद टीम ने 56-27 से बड़ी जीत दर्ज की।पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने केन्या को 28-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर तक 24-7 की बढ़त बना ली और अंततः श्रीलंका को 39-14 से हरा दिया। 

भारतीय पुरुष और महिला टीम ने शुक्रवार को यहां अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज करके पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताबी मुकाबले में पुरुष टीम का सामना श्रीलंका से, जबकि महिला टीम की भिड़ंत युगांडा से होगी। भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 56-27 से करारी शिकस्त दी, जबकि महिला टीम ने श्रीलंका को 39-14 से हराया।

पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने केन्या को 28-24 से मात दी। वहीं, महिला वर्ग में युगांडा ने आखिरी मिनट तक चले कड़े मुकाबले में केन्या को 23-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले पांच मिनट के भीतर ही विरोधी टीम को पहली बार ‘ऑल-आउट’ कर दिया।

रेडिंग में नवीन कुमार और नीरज नरवाल ने अगुवाई की, जबकि दीपक एस. और शुभम शिंदे ने डिफेंस की जिम्मेदारी संभाली। भारतीय टीम ने पहले हाफ के समाप्त होने से आठ मिनट पहले बांग्लादेश को दूसरी बार ऑल-आउट करके मध्यांतर तक 28-8 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी। मध्यांतर के बाद भी मेजबान टीम का दबदबा कायम रहा और मैच में 10 मिनट शेष रहते भारत ने अपनी बढ़त 38-16 कर ली।

भरत हुड्डा ने बांग्लादेश की डिफेंस को लगातार छकाया और मुकाबला समाप्त होने से चार मिनट पहले विरोधी टीम को एक बार फिर ऑल-आउट करने में मदद की। इससे भारत की बढ़त 49-20 हो गई। इसके बाद टीम ने 56-27 से बड़ी जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने केन्या को 28-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर तक 24-7 की बढ़त बना ली और अंततः श्रीलंका को 39-14 से हरा दिया।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *