कलेक्टर ने पानी-पट्टे और आवास के मुद्दों पर की जनसुनवाई:अधिकारियों को बोले- हर शिकायत पर गंभीरता से करें काम; पेंशन लाभार्थियों का मौके पर हुआ सत्यापन

कलेक्टर ने पानी-पट्टे और आवास के मुद्दों पर की जनसुनवाई:अधिकारियों को बोले- हर शिकायत पर गंभीरता से करें काम; पेंशन लाभार्थियों का मौके पर हुआ सत्यापन

खैरथल-तिजारा जिले में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला सचिवालय सभागार में किया गया। कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 55 प्रकरण सामने आए, जिनमें आमजन से जुड़े कई गंभीर मुद्दे शामिल रहे। जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण, पेयजल संकट, फर्जी पट्टों की शिकायतें, पीएम आवास योजना का भुगतान, जमीन विवाद, रास्ता खुलवाने, नामांतरण, मुआवजा और श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। कलेक्टर बोले- आमजन का टाइम पर हो काम कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आम लोगों को राहत देने का माध्यम है, इसलिए हर शिकायत पर गंभीरता से काम किया जाए। पेयजल की समस्याओं का तुरंत समाधान पेयजल संकट को लेकर कलेक्टर ने पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को बंबोरा क्षेत्र का मौके पर जाकर निरीक्षण करने और जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएम सम्मान निधि और पेंशन योजनाओं से जुड़े मामलों में मौके पर ही सत्यापन कर लाभार्थियों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई, ताकि लोगों को तुरंत राहत मिल सके। अधिकारियों को बोले- फाइल नहीं, जमीन पर दिखे काम कलेक्टर अतुल प्रकाश ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्रवाई केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका असर जमीन पर नजर आना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी मामलों की गुणवत्ता के आधार पर समीक्षा की जाएगी, जिससे यह परखा जा सके कि शिकायतों का वास्तविक समाधान हुआ है या नहीं। जनसुनवाई में विधायक दीपचंद खैरिया, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, उपखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक से जुड़े रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *