Cockroach Janta Party: बॉलीवुड स्टार्स अनिल कपूर और श्रीदेवी की 1987 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का एक पुराना सीन एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है। इस सीन में दोनों स्टार्स एक कॉकरोच देखकर घबराते हुए नजर आते हैं। अब ये क्लिप नए Gen Z सोशल मीडिया ट्रेंड से जुड़कर वायरल हो रही है।
ये सीन आज के ट्रेंडिंग मीम्स को और भी मजेदार बना रहा है
इंटरनेट पर इन दिनों ‘कॉकरोच’ को लेकर एक मीम ट्रेंड तेजी से फैल रहा है, जिसे यूजर्स ‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ (CJP) नाम दे रहे हैं। इसी ट्रेंड के चलते यूजर्स ने ‘मिस्टर इंडिया’ के इस पुराने सीन को फिर से शेयर करना शुरू कर दिया है, जिससे ये वीडियो अचानक चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में अनिल कपूर और श्रीदेवी का रिएक्शन काफी ओवर-द-टॉप और मजेदार दिखाई देता है, जिसे आज के मीम कल्चर से आसानी से जोड़ा जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि ये सीन अपने समय से आगे था और आज की डिजिटल कॉमेडी से भी मेल खाता है।
बता दें, एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्ममेकर शेखर कपूर की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने ऐसी फिल्म बनाई जो आज भी प्रासंगिक लगती है। यूजर्स ने कहा कि ‘मिस्टर इंडिया’ का ये सीन आज के ट्रेंडिंग मीम्स को और भी मजेदार बना देता है।
पुराने सीन नई पीढ़ी को बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों से जोड़ना
सिनेमा लवर्स का मानना है कि इस तरह के पुराने सीन नई पीढ़ी को बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों से जोड़ने का काम करते हैं। इंटरनेट पर फैल रहे इस ट्रेंड के कारण युवा दर्शक भी अब ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्मों को फिर से देखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
हालांकि, 1987 में रिलीज हुई ‘मिस्टर इंडिया’ को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। इसकी कहानी, किरदार और विजुअल्स आज भी दर्शकों को आकर्षित करते हैं। कॉकरोच सीन का दोबारा वायरल होना इस बात का सबूत है कि अच्छी फिल्मों का असर समय के साथ और भी मजबूत हो जाता है।



