जहानाबाद में दरधा नदी तट पर सफाई अभियान:नगर परिषद ने कचरा फेंकने वालों को चेताया, गंदगी ना करने की अपील की

जहानाबाद में दरधा नदी तट पर सफाई अभियान:नगर परिषद ने कचरा फेंकने वालों को चेताया, गंदगी ना करने की अपील की

जहानाबाद में दरधा नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को नदी तटों की साफ-सफाई के साथ जनजागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी किनारों से कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर परिषद की टीम ने वार्ड संख्या-18 स्थित लाल मंदिर के पीछे, वार्ड संख्या-23 में महिला थाना कुटिया के समीप और वार्ड संख्या-26 होरिलगंज स्थित दरधा नदी तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नदी किनारे जमा प्लास्टिक, घरेलू कचरा, पॉलीथिन, प्लास्टिक ग्लास और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। सफाई कर्मियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नदी किनारे कचरा न फेंकने की अपील की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नारियल पानी (डाभ) के अवशेष और अन्य गंदगी पाई गई। इस पर संबंधित दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नदी तट को गंदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में जिला गंगा समिति नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार और नगर परिषद के सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नदी तटों की नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय युवाओं और स्काउट-गाइड की टीम ने भी लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से दरधा नदी में कचरा फेंके जाने से प्रदूषण बढ़ रहा था। हालांकि, नियमित सफाई अभियान से अब स्थिति में सुधार दिखने लगा है। प्रशासन ने आम लोगों से नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की है। जहानाबाद में दरधा नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को नदी तटों की साफ-सफाई के साथ जनजागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी किनारों से कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर परिषद की टीम ने वार्ड संख्या-18 स्थित लाल मंदिर के पीछे, वार्ड संख्या-23 में महिला थाना कुटिया के समीप और वार्ड संख्या-26 होरिलगंज स्थित दरधा नदी तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नदी किनारे जमा प्लास्टिक, घरेलू कचरा, पॉलीथिन, प्लास्टिक ग्लास और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। सफाई कर्मियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नदी किनारे कचरा न फेंकने की अपील की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नारियल पानी (डाभ) के अवशेष और अन्य गंदगी पाई गई। इस पर संबंधित दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नदी तट को गंदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में जिला गंगा समिति नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार और नगर परिषद के सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नदी तटों की नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय युवाओं और स्काउट-गाइड की टीम ने भी लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से दरधा नदी में कचरा फेंके जाने से प्रदूषण बढ़ रहा था। हालांकि, नियमित सफाई अभियान से अब स्थिति में सुधार दिखने लगा है। प्रशासन ने आम लोगों से नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *