बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में सिविल कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई। दोस्त के साथ बिरयानी खाने के लिए होटल जा रहे थे। मृतक रंजन पासवान (32) सहुरी गांव का रहने वाला था। बेंगलुरु में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करता था। बीते 2 महीने से अपने घर पर रह रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के कारीचक हसनपुर गांव के पास की है। घटनास्थल पर ही भाई ने दम तोड़ दिया बड़े भाई चंदन पासवान ने बताया कि रंजन को चार बेटी एवं दो बेटा है। उसकी पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके में हैं। रविवार की रात ग्रामीण दोस्त के साथ बुलेट पर सवार होकर बिरयानी खाने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मेरे भाई की मौके पर ही जान चली गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिली। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। आरोपी ड्राइवर की पहचान, सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में सिविल कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई। दोस्त के साथ बिरयानी खाने के लिए होटल जा रहे थे। मृतक रंजन पासवान (32) सहुरी गांव का रहने वाला था। बेंगलुरु में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करता था। बीते 2 महीने से अपने घर पर रह रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के कारीचक हसनपुर गांव के पास की है। घटनास्थल पर ही भाई ने दम तोड़ दिया बड़े भाई चंदन पासवान ने बताया कि रंजन को चार बेटी एवं दो बेटा है। उसकी पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके में हैं। रविवार की रात ग्रामीण दोस्त के साथ बुलेट पर सवार होकर बिरयानी खाने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मेरे भाई की मौके पर ही जान चली गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिली। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। आरोपी ड्राइवर की पहचान, सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


