डूंगरपुर में रुकवाया बाल विवाह, नाबालिग की आज थी शादी:चाइल्डलाइन की सूचना पर प्रशासन ने की कार्रवाई

डूंगरपुर में रुकवाया बाल विवाह, नाबालिग की आज थी शादी:चाइल्डलाइन की सूचना पर प्रशासन ने की कार्रवाई

डूंगरपुर जिले में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्डलाइन की सूचना पर प्रशासन ने एक बाल विवाह रुकवाया है। चौरासी थाना क्षेत्र के गंधवा गांव में एक नाबालिग की आज शादी होने वाली थी। प्रशासन ने परिजनों को पाबंद करते हुए विवाह को रोका। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. कल्पित शर्मा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम आकलिया फला, ग्राम पंचायत गंधवा से बाल विवाह की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चाइल्डलाइन, सृष्टि सेवा संस्थान, चौरासी थाना पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम बालिका के घर पहुंची। टीम जब मौके पर पहुंची, तब शादी की तैयारियां चल रही थीं और बारात आने वाली थी। टीम ने बालिका के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें उसकी उम्र केवल 15 वर्ष 10 माह पाई गई। इसके बाद टीम ने मौके पर ही विवाह को रुकवा दिया। तहसीलदार द्वारा परिजनों को भविष्य में ऐसा न करने के लिए पाबंद किया गया है। वहीं, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश जैन ने बालिका को पुनः शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। डॉ. कल्पित शर्मा, सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग, डूंगरपुर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *