Chef Ranveer Brar ने बताया सब्जी खरीदने का सही तरीका, ताजी और अच्छी सब्जी पहचानने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Chef Ranveer Brar ने बताया सब्जी खरीदने का सही तरीका, ताजी और अच्छी सब्जी पहचानने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Fresh Vegetables Buying Tips: सब्जी खरीदते समय ज्यादातर लोग उसके रंग और आकार को देखकर ही उसके ताजा, अच्छा या खराब होने की पहचान करते हैं। लेकिन जो सब्जी बिल्कुल सीधी और बिना किसी दाग के दिखाई दे, वह अच्छी ही हो, यह जरूरी नहीं है। इसी बारे में शेफ रणवीर बरार ने इंस्टाग्राम चैनल Mashable India पर बातचीत के दौरान सब्जियों की क्वालिटी पहचानने से जुड़े कुछ आसान टिप्स बताए हैं। आइए जानते हैं, शेफ रणवीर बरार के अनुसार सब्जी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

परफेक्ट दिखने वाली सब्जी हमेशा अच्छी नहीं होती

सब्जी खरीदते समय उसकी बनावट और आकार पर सिर्फ ध्यान नहीं देना चाहिए। शेफ रणवीर बरार के अनुसार सब्जी खरीदते समय इनपरफेक्शन देखना चाहिए। यानी जिस सब्जी पर हल्के दाग हों या जिसका आकार थोड़ा टेढ़ा मेढ़ा हो, वह अच्छी हो सकती है। ताजी सब्जी को पहचानने के लिए उसकी बनावट पर ध्यान देना जरूरी है। बहुत ज्यादा सीधी और एक जैसी दिखने वाली सब्जी में इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

अरबी खरीदते समय इस बात का रखें ध्यान

शेफ रणवीर बरार के अनुसार, अगर आप टेस्टी सब्जी खाना चाहते हैं तो छोटी अरबी खरीदें। हालांकि, इन्हें साफ करने में थोड़ी मेहनत लग सकती है। वहीं, बड़ी अरबी में रेशे ज्यादा हो सकते हैं।

अदरक और ग्वारफली की ऐसे करें पहचान

अदरक की खरीदारी करते समय उसमें पिंक बड देखें। वहीं ग्वारफली को हल्का सा तोड़कर देखें। अगर इसके रेशे लंबे निकलें तो इसका मतलब है कि वह पुरानी है और अगर रेशे छोटे निकलें तो वह फ्रेश है।

सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के टिप्स

  • सब्जियों को स्टोर करने से पहले उनमें लगी अतिरिक्त नमी को अच्छी तरह सुखा लें।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटकर रखें, ताकि ज्यादा नमी जमा न हो।
  • सब्जियों को बिना जरूरत काटकर स्टोर न करें।
  • कटी हुई सब्जियों को एयरटाइट कंटेनर में रखें।
  • सब्जियों को फ्रिज में रखने के लिए सही तापमान बनाए रखें।
  • जिन सब्जियों को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है, उन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  • सब्जियों को समय समय पर चेक करते रहें और खराब हो चुकी सब्जियों को तुरंत अलग कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *