पटना में एक युवक (27) से 29 लाख की ठगी हुई है। डेटिंग ऐप ‘SCHMOOZE’ पर पीड़ित की एक लड़की से पहचान हुई थी। पीड़ित को उस लड़की ने अपना नाम रैचल बताया था। कुछ दिनों में दोनों ने एक-दूसरे का व्हाट्सएप नंबर एक्सचेंज किया। व्हाट्सएप पर दोनों बातें करते थे। एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते थे। लड़की ने युवक को ठगने की प्लानिंग पहले से बना रखी थी, पर पीड़ित को नहीं पता था कि उसके साथ ऐसा हो सकता, वो तो ये सोचता रहा कि वो लड़की उससे प्यार करती है। कुछ ही दिन में शादी तक बात पहुंच गई। लड़की ने कहा कि रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले तुम इन्वेस्टमेंट कर लो। जिसके बाद पीड़ित तैयार हो गया। बस यहीं उससे गलती हो गई। लड़के ने 6 दिसंबर 2025, 20 जनवरी 2026 और 2 मार्च 2026 को तीन बार में 29 लख रुपए इन्वेस्ट कर दिए। ये रुपए उसने अपनी बहन की शादी के लिए जमा किए थे। पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की शिकायत की है। रुपए डबल होने का लालच दिया फ्रॉड लड़की ने पीड़ित को कहा था कि हम शादी करने वाले हैं। नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं। हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी रहे इसके लिए हमें कुछ सोचना होगा। लड़के ने उससे पूछा कि ऐसा करने के लिए क्या करना होगा। लड़की ने पीड़ित को Www.ebc.infx.com में इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में बताया। फ्रॉड लड़की ने पीड़ित से कहा था कि तुम जितने रुपए इन्वेस्ट करोगे उसका दोगुना हो जाएगा। लड़की ने युवक को इस तरह से मोटिवेट किया कि पीड़ित को प्लान अच्छा लगने लगा और वो उसकी बातों में आ गया।
इन्वेस्टमेंट के बाद लड़की ने दूरी बनानी शुरू की इन्वेस्टमेंट के बाद लड़की ने दूरी बनानी शुरू की। उसने बातें करनी बंद कर दी। लड़के ने उससे संपर्क करने के लिए पूरी कोशिश की। अंतिम में पीड़ित ने उस साइट के बारे में पता लगाया जहां उसने अपने रुपए लगाए थे। तब उसे अहसास हुआ कि वो ठगा गया है। जिसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और पूरी कहानी बताई। घरवालों को नहीं पता ठगी हुई पुलिस को पीड़िता ने बताया है कि मैं प्राइवेट जॉब करता हूं। मैंने इनते सारे रुपए गंवा दिए इस बारे में मैंने अपने घरवालों को भी नहीं बताया है। मुझे अभी रुपए की बहुत जरूरत है। अगले महीने बहन की धूमधाम से शादी है। मैंने इसके लिए रुपए जमा किए थे। अब मैं अपनी बहन की शादी कैसे करूंगा। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है।
कहीं भी रुपए देने से पहले जांच-पड़ताल कर लें साइबर डीएसपी नीतिश चंद्र धारिया ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर इन्वेस्टमेंट के ऐड दिखाते हैं तो सबसे पहले उसका वेरिफिकेशन करें। पूरी तरह से उसके बारे में पता लगाने के बाद ही इन्वेस्टमेंट करें। रजिस्टर्ड कंपनी का अपना एक सिंगल रजिस्टर्ड अकाउंट होता है। अलग-अलग अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। लेकिन फ्रॉड आमतौर पर अलग-अलग अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। पटना में एक युवक (27) से 29 लाख की ठगी हुई है। डेटिंग ऐप ‘SCHMOOZE’ पर पीड़ित की एक लड़की से पहचान हुई थी। पीड़ित को उस लड़की ने अपना नाम रैचल बताया था। कुछ दिनों में दोनों ने एक-दूसरे का व्हाट्सएप नंबर एक्सचेंज किया। व्हाट्सएप पर दोनों बातें करते थे। एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते थे। लड़की ने युवक को ठगने की प्लानिंग पहले से बना रखी थी, पर पीड़ित को नहीं पता था कि उसके साथ ऐसा हो सकता, वो तो ये सोचता रहा कि वो लड़की उससे प्यार करती है। कुछ ही दिन में शादी तक बात पहुंच गई। लड़की ने कहा कि रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले तुम इन्वेस्टमेंट कर लो। जिसके बाद पीड़ित तैयार हो गया। बस यहीं उससे गलती हो गई। लड़के ने 6 दिसंबर 2025, 20 जनवरी 2026 और 2 मार्च 2026 को तीन बार में 29 लख रुपए इन्वेस्ट कर दिए। ये रुपए उसने अपनी बहन की शादी के लिए जमा किए थे। पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की शिकायत की है। रुपए डबल होने का लालच दिया फ्रॉड लड़की ने पीड़ित को कहा था कि हम शादी करने वाले हैं। नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं। हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी रहे इसके लिए हमें कुछ सोचना होगा। लड़के ने उससे पूछा कि ऐसा करने के लिए क्या करना होगा। लड़की ने पीड़ित को Www.ebc.infx.com में इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में बताया। फ्रॉड लड़की ने पीड़ित से कहा था कि तुम जितने रुपए इन्वेस्ट करोगे उसका दोगुना हो जाएगा। लड़की ने युवक को इस तरह से मोटिवेट किया कि पीड़ित को प्लान अच्छा लगने लगा और वो उसकी बातों में आ गया।
इन्वेस्टमेंट के बाद लड़की ने दूरी बनानी शुरू की इन्वेस्टमेंट के बाद लड़की ने दूरी बनानी शुरू की। उसने बातें करनी बंद कर दी। लड़के ने उससे संपर्क करने के लिए पूरी कोशिश की। अंतिम में पीड़ित ने उस साइट के बारे में पता लगाया जहां उसने अपने रुपए लगाए थे। तब उसे अहसास हुआ कि वो ठगा गया है। जिसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और पूरी कहानी बताई। घरवालों को नहीं पता ठगी हुई पुलिस को पीड़िता ने बताया है कि मैं प्राइवेट जॉब करता हूं। मैंने इनते सारे रुपए गंवा दिए इस बारे में मैंने अपने घरवालों को भी नहीं बताया है। मुझे अभी रुपए की बहुत जरूरत है। अगले महीने बहन की धूमधाम से शादी है। मैंने इसके लिए रुपए जमा किए थे। अब मैं अपनी बहन की शादी कैसे करूंगा। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है।
कहीं भी रुपए देने से पहले जांच-पड़ताल कर लें साइबर डीएसपी नीतिश चंद्र धारिया ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर इन्वेस्टमेंट के ऐड दिखाते हैं तो सबसे पहले उसका वेरिफिकेशन करें। पूरी तरह से उसके बारे में पता लगाने के बाद ही इन्वेस्टमेंट करें। रजिस्टर्ड कंपनी का अपना एक सिंगल रजिस्टर्ड अकाउंट होता है। अलग-अलग अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। लेकिन फ्रॉड आमतौर पर अलग-अलग अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं।


