भास्कर न्यूज | मुंगेर समृद्धि यात्रा-2026 के तहत मुंगेर जिले को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जारी आधिकारिक सूची के अनुसार जिले में दर्जनों योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 120 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करना और ग्रामीण-शहरी विकास को गति देना है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन होने वाली योजनाओं में शिक्षा विभाग की बड़ी हिस्सेदारी है। कई प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्षों का निर्माण कराया गया है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इसके अलावा पंचायत सरकार भवन, जीविका संगठन भवन तथा ग्रामीण हाट निर्माण जैसी योजनाएं गांव स्तर पर प्रशासनिक और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करेंगी। मुंगेर, जमालपुर और तारापुर नगर क्षेत्रों में सड़कों, पीसीसी रोड, नालों और जलनिकासी प्रणाली के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के कई कार्य पूरे किए गए हैं। वहीं ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत दर्जनों टोले में पेयजल सुविधा का विस्तार किया गया है। पुलिस विभाग के लिए क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, संयुक्त भवन तथा महिला बैरक निर्माण जैसी परियोजनाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीएम निखिल धनराज और एसपी सैयद इमरान मसूद समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों और मार्गों का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे पोलो मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से संग्रहालय के पास पहुंचेंगे, जहां नवनिर्मित जिला उद्योग भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनका काफिला कष्टहरणी घाट पहुंचेगा, जहां गंगा घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन करेंगे। साथ ही गंगा पथ मरीन ड्राइव परियोजना का भी निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कुल 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 150 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा छह क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है, जो लगातार शहर में भ्रमणशील रहकर निगरानी करेगी। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए विशेष रूट चार्ट तैयार किया गया है। इस रूट पर कई स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहां से काफिले के गुजरने के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। इनका शिलान्यास…. 100 शैय्या वाला आवासीय कल्याण छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र , बहुउद्देशीय भवन और नई सड़कों के निर्माण कार्य प्रमुख हैं। जिला उद्योग केंद्र, मुंगेर का नवर्निमित भवन 193.69 करोड़,जिला पशुपालन एवं प्रशिक्षण केंद्र निर्माण पर लगभग 10.92 करोड़ रुपये, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भवन पर करीब 5.61 करोड़ रुपये तथा संयुक्त पुलिस भवन निर्माण पर 5.86 करोड़ रुपये की लागत आई है। ‘हर घर नल का जल’ योजना के विस्तार पर लगभग 9.10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं सड़क सुदृढ़ीकरण की एक प्रमुख योजना पर 5.47 करोड़ रुपये और पंचायत सरकार भवन निर्माण पर करीब 3 से 3.05 करोड़ रुपये तक की राशि स्वीकृत की गई है। व्यवस्था में बदलाव मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात विभाग ने सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रूट में बदलाव किया है। जमालपुर से मुंगेर आने वाले वाहन सफियाबाद चौक, हेरू दियारा चौक, चुआबाग, लल्लू पोखर तीन बटिया और सोझी घाट होते हुए मुंगेर क्लब परिसर पहुंचेंगे। भास्कर न्यूज | मुंगेर समृद्धि यात्रा-2026 के तहत मुंगेर जिले को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जारी आधिकारिक सूची के अनुसार जिले में दर्जनों योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 120 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करना और ग्रामीण-शहरी विकास को गति देना है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन होने वाली योजनाओं में शिक्षा विभाग की बड़ी हिस्सेदारी है। कई प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्षों का निर्माण कराया गया है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इसके अलावा पंचायत सरकार भवन, जीविका संगठन भवन तथा ग्रामीण हाट निर्माण जैसी योजनाएं गांव स्तर पर प्रशासनिक और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करेंगी। मुंगेर, जमालपुर और तारापुर नगर क्षेत्रों में सड़कों, पीसीसी रोड, नालों और जलनिकासी प्रणाली के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के कई कार्य पूरे किए गए हैं। वहीं ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत दर्जनों टोले में पेयजल सुविधा का विस्तार किया गया है। पुलिस विभाग के लिए क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, संयुक्त भवन तथा महिला बैरक निर्माण जैसी परियोजनाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीएम निखिल धनराज और एसपी सैयद इमरान मसूद समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों और मार्गों का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे पोलो मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से संग्रहालय के पास पहुंचेंगे, जहां नवनिर्मित जिला उद्योग भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनका काफिला कष्टहरणी घाट पहुंचेगा, जहां गंगा घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन करेंगे। साथ ही गंगा पथ मरीन ड्राइव परियोजना का भी निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कुल 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 150 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा छह क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है, जो लगातार शहर में भ्रमणशील रहकर निगरानी करेगी। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए विशेष रूट चार्ट तैयार किया गया है। इस रूट पर कई स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहां से काफिले के गुजरने के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। इनका शिलान्यास…. 100 शैय्या वाला आवासीय कल्याण छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र , बहुउद्देशीय भवन और नई सड़कों के निर्माण कार्य प्रमुख हैं। जिला उद्योग केंद्र, मुंगेर का नवर्निमित भवन 193.69 करोड़,जिला पशुपालन एवं प्रशिक्षण केंद्र निर्माण पर लगभग 10.92 करोड़ रुपये, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भवन पर करीब 5.61 करोड़ रुपये तथा संयुक्त पुलिस भवन निर्माण पर 5.86 करोड़ रुपये की लागत आई है। ‘हर घर नल का जल’ योजना के विस्तार पर लगभग 9.10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं सड़क सुदृढ़ीकरण की एक प्रमुख योजना पर 5.47 करोड़ रुपये और पंचायत सरकार भवन निर्माण पर करीब 3 से 3.05 करोड़ रुपये तक की राशि स्वीकृत की गई है। व्यवस्था में बदलाव मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात विभाग ने सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रूट में बदलाव किया है। जमालपुर से मुंगेर आने वाले वाहन सफियाबाद चौक, हेरू दियारा चौक, चुआबाग, लल्लू पोखर तीन बटिया और सोझी घाट होते हुए मुंगेर क्लब परिसर पहुंचेंगे।


