Champai Soren ने Jharkhand में भर्ती परीक्षा विवाद पर CBI जांच की मांग उठाई

Champai Soren ने Jharkhand में भर्ती परीक्षा विवाद पर CBI जांच की मांग उठाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को धोखा देने और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग करने वालों के खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सोरेन ने मांग की कि राज्य सरकार कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश करे। उन्होंने दावा किया कि नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का सत्तारूढ़ गठबंधन का कोई इरादा नहीं है।

सोरेन ने आरोप लगाया, “झामुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे छात्रों की पिटाई की। उन्होंने प्रशासन से इसकी अनुमति भी ली थी। इसके बावजूद उन्हें पीटा गया।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand के Ramgarh में Steel Plant के भीतर आग लगने से 3 मजदूरों की मौत

ऐसा केवल रांची में ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य जिलों में भी हुआ।” झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच शुक्रवार को रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और अन्य जिलों में झड़प हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *