लुधियाना में स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मॉडल टाउन इलाके में दीप अस्पताल के बाहर एक महिला से चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के 9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने इस केस में 9 दिन बाद FIR दर्ज की है। स्नैचरों ने जब बुजुर्ग महिला की चैन झपटी तो उसका गला चोटिल हो गया। बुजुर्ग महिला के 4 से 5 टांके लगे पर लगे है। यहां बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल के बाहर कही कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। एक मिठाई के दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में सिर्फ दो व्यक्ति बाइक पर जाते हुए नजर आए है। उन संदिग्ध व्यक्ति की पहचान में पुलिस जुटी है। अस्पताल से निकलते ही वारदात
शिकायतकर्ता तरंग बिंद्रा निवासी पटियाला के अनुसार वह 19 अप्रैल 2026 को अपनी माता प्रमोद बिंद्रा के साथ लुधियाना के दीप अस्पताल अपने मौसा को डिस्चार्ज करवाने आए थे। जैसे ही वह अपनी मां के साथ अस्पताल के बाहर आए और कार में उनकी मां बैठने लगी तो दो बदमाश बाइक पर आए जिन्होंने उनके गले में पहने अढ़ाई तोले सोने की चैन झपट ली। झपटमारों ने चैन इतनी बेरहमी से खींची की उनकी मां का गले लहूलुहान हो गया। उनकी मां के गले पर 4 से 5 टांके लगे है। गले से सोने की चेन झपटी
आरोपी ने अचानक उनकी माता के गले में पड़ी करीब 2.5 तोले की सोने की चेन झपट ली और तुरंत अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।


