CGPSC पेपर लीक मामला:टामन सोनवानी के खिलाफ आज पेश हो सकती है चार्जशीट, 25 जुलाई को ED ने किया था अरेस्ट

CGPSC पेपर लीक मामला:टामन सोनवानी के खिलाफ आज पेश हो सकती है चार्जशीट, 25 जुलाई को ED ने किया था अरेस्ट

CGPSC की राज्य सेवा परीक्षा में पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के खिलाफ ED आज चार्जशीट पेश कर सकती है। ED ने टामन सिंह सोनवानी को 25 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था। ED की जांच 2020 और 2021 में हुई CGPSC राज्य सेवा परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर EOW/ACB की FIR और बाद में CBI की जांच के आधार पर शुरू हुई थी। ED का आरोप- चेयरमैन रहते पेपर लीक और चयन में गड़बड़ी की साजिश ED के मुताबिक, CGPSC के चेयरमैन रहते टामन सिंह सोनवानी ने कुछ सरकारी कर्मचारियों और निजी लोगों के साथ मिलकर पेपर लीक करने और चयन प्रक्रिया में हेरफेर की साजिश रची। एजेंसी का आरोप है कि इसके बदले अवैध रकम ली गई और उनके रिश्तेदारों समेत पसंदीदा अभ्यर्थियों का वरिष्ठ सरकारी पदों पर चयन कराने की कोशिश की गई। इनमें डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पद शामिल थे। 2021 में भर्ती नियम बदला, ‘nephew’ शब्द हटाया ED की जांच में भर्ती नियमों में बदलाव का मामला भी सामने आया है। एजेंसी के मुताबिक, 2021 में CGPSC के भर्ती नियमों में बदलाव कर ‘family’ यानी परिवार की परिभाषा से ‘nephew’ शब्द हटा दिया गया। ED का आरोप है कि इस बदलाव से टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों के चयन का रास्ता आसान हुआ। अवैध रकम कैश और बैंक ट्रांजैक्शन से जुटाने का दावा जांच एजेंसी के मुताबिक, अपराध से हुई आय यानी Proceeds of Crime का कुछ हिस्सा कैश में लिया गया और कुछ रकम को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए कई स्तरों पर ट्रांजैक्शन कर रूट किया गया। ED इसी रकम के स्रोत और मनी ट्रेल का पता लगाने में जुटी है। एजेंसी का कहना है कि टामन सिंह सोनवानी से पूछताछ में अपराध से हुई आय का पता लगाने, पैसों के लेन-देन की कड़ी स्थापित करने और मामले में शामिल दूसरे लोगों की पहचान करने की कोशिश की गई। CBI भी दाखिल कर चुकी है चार्जशीट इस मामले में ED से पहले CBI भी जांच कर चुकी है। CGPSC की 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, चयन प्रक्रिया में हेरफेर और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कई एजेंसियों ने की है। हाल की ED कार्रवाई में पूर्व मुख्यमंत्री के तत्कालीन OSD और वर्तमान अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। ED उनकी भूमिका और कथित पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *