CG Murder Case: 1800 रुपये के लिए मजदूर की बेरहमी से हत्या, पत्थर से सिर कुचला, आरोपी की मां ने जलाए खून से सने कपड़े और जूते

CG Murder Case: 1800 रुपये के लिए मजदूर की बेरहमी से हत्या, पत्थर से सिर कुचला, आरोपी की मां ने जलाए खून से सने कपड़े और जूते

CG Murder Case: भिलाई के जेवरा चौकी क्षेत्र में मजदूर की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामूली रकम महज 1800 रुपए के लिए की गई इस वारदात ने इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि साक्ष्य छिपाने के आरोप में सावित्री निषाद को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी योगेंद्र निषाद फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के अनुसार, 26 अप्रैल को ग्राम करहीडीही स्थित दुर्गा मंच के पीछे खेत में रामनारायण निषाद उर्फ नारायण का शव संदिग्ध हालत में मिला था। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लूट की नीयत बनी हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि रामनारायण निषाद मजदूरी करता था। अक्सर रात में चबूतरे पर बैठकर शराब पीता था। घटना वाले दिन उसे 1800 रुपए मजदूरी के रूप में मिले थे। शराब के नशे में वह पैसे गिन रहा था, तभी पास में मौजूद योगेंद्र निषाद और एक नाबालिग की नीयत डोल गई। दोनों ने नशे का फायदा उठाकर पैसे लूट लिए और विरोध करने पर मारपीट की।

घसीटकर खेत ले गए, पत्थर से कुचला चेहरा

पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने खुलासा किया कि मारपीट के बाद दोनों ने रामनारायण को चबूतरे से घसीटकर पास के खेत में ले जाया। वहां बोल्डर से उसके सिर और चेहरे को कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद आरोपी योगेंद्र निषाद ने घर पहुंचकर अपनी मां सावित्री निषाद को घटना की जानकारी दी। साक्ष्य मिटाने के इरादे से सावित्री ने खून से सने कपड़े और जूते जला दिए। पुलिस ने जले हुए अवशेष बरामद कर लिए हैं।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

साले और भाभी ने पीट-पीटकर की जीजा की हत्या, इस बात पर उठाया खौफनाक कदम, गिरफ्तार- जशपुर जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसाटोली में जीजा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का छोटा साला शिवकुमार यादव (35) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37) शामिल हैं…पूरी खबर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *