Census 2027: घर बैठे ही अपना जनगणना फॉर्म का आज आखिरी दिन, 1 मई से सर्वे के लिए पहुंचेगी टीम

Census 2027: घर बैठे ही अपना जनगणना फॉर्म का आज आखिरी दिन, 1 मई से सर्वे के लिए पहुंचेगी टीम

Census 2027: नौकरीपेशा या काम के सिलसिले में अपने घर से दूर रह रहे हैं? यदि हां, तो जनगणना के लिए आपको घर आने की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल इंडिया की पहल के तहत अब आप स्व-गणना के माध्यम से घर बैठे ही अपना जनगणना फॉर्म भर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सिर्फ आज का समय है।

क्या है स्व-गणना और कैसे करें आवेदन?

जो लोग 1 से 30 मई के बीच अपने घर पर उपलब्ध नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद एक विशेष आईडी प्राप्त होगी। जब जनगणना कर्मी आपके घर पहुंचें, तो बस उन्हें यह आईडी दिखाएं, जिससे आपकी जनगणना प्रक्रिया मात्र कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी।
स्व-गणना क्यों है बेहतर?

डिजिटल जनगणना में स्व-गणना की सुविधा नागरिकों और सरकार दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। अपनी सुविधानुसार 24X7 कभी भी, मोबाइल या लैपटॉप से फॉर्म भर सकते हैं। खुद जानकारी भरने से त्रुटि की संभावना न्यूनतम हो जाती है। इसी तरह आय और दिव्यांगता जैसी संवेदनशील जानकारी सीधे सिस्टम में दर्ज होती है, जिससे गोपनीयता बनी रहती है। जनगणना कर्मी के आने पर लंबी पूछताछ का सामना नहीं करना पड़ेगा, मात्र आईडी दिखाकर काम पूरा हो जाएगा।

1 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे

यदि ऑनलाइन स्व-गणना करने में असमर्थ रहते हैं, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल एक अतिरिक्त सुविधा है। 1 मई से 30 मई तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकान सूचीकरण करेंगे। इस दौरान प्रगणक घर की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाओं से संबंधित लगभग 33 प्रश्न पूछेंगे।

जनगणना में दे सही जानकारी, नहीं तो होगी जेल

छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव तैयार करने के लिए जनगणना का काम शुरू हो गया है। अभी 30 अप्रैल तक कोई भी ऑनलाइन स्व-गणना कर सकता है। इसी बीच मकानों की नंबरिंग का काम भी शुरू हो गया है। इसके बाद 1 मई से प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे और 33 बिंदुओं पर सवाल जवाब करेंगे।

इस दौरान आपके द्वारा दी गई जानकारी भविष्य में सरकारी योजना बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि जब प्रगणक आपके घर पहुंचे, जो उनके 33 सवालों के सही जवाब दें, नहीं तो जुर्माना और सजा दोनों हो सकती है।

इस पर डिजिटल जनगणना हो रही है। जब प्रगणक आपके घर पहुंचे तो जनगणना के सवालों का सही जवाब देना अनिवार्य है। जनगणना के दौरान यदि कोई अपने बारे में गलत जानकारी दर्ज कराता है तो उस पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है। यही नहीं, जनगणना में बाधा डालने पर भी जुर्माने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *