सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी:अजमेर रीजन का परिणाम 86.78%, छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी:अजमेर रीजन का परिणाम 86.78%, छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अजमेर रीजन का कुल पास प्रतिशत 86.78% रहा। इस बार अजमेर रीजन से अलग हुआ गुजरात 7वें स्थान पर रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में अजमेर रीजन का परिणाम कम रहा है। पिछले साल रीजन के 90.40% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। उल्लेखनीय है कि 10वीं बोर्ड के नतीजों में भी राजस्थान, गुजरात से पीछे रहा था। इस वर्ष भीलवाड़ा के हर्षुल कोठारी ने कॉमर्स संकाय में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। राजस्थान में कुल 88,118 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें 50,354 छात्र और 37,564 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 42,427 छात्र और 34,042 छात्राएं सफल रहीं। छात्रों का पास प्रतिशत 84.26% जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 90.14% दर्ज किया गया। यह पहली बार है जब 12वीं कक्षा का परिणाम 10वीं के बाद जारी किया गया है। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित किया गया था। सीबीएसई ने इस बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग का उपयोग किया और 52 दिनों में परिणाम जारी किए। पिछले साल परिणाम 49 दिनों में ही जारी कर दिए गए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *