बेटे की हत्या मामले में गिरफ्तार महिला SKMCH से फरार:पुलिस अभिरक्षा में चल रहा था इलाज, ढाई साल के मासूम को बिस्किट में दिया था जहर
मुजफ्फरपुर में अपने ढाई साल के बेटे को बिस्किट में जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार महिला आरती कुमारी बुधवार को एसकेएमसीएच से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। आरोपी महिला आरती कुमारी पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत थी। उसके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।…

