कृष्ण बने बच्चे ने माला का मोती निगला, मौत:रोहतास में जन्माष्टमी पर परिवार ने सजाया था; सांस की नली में मोती फंसने से घुटा दम
रोहतास में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे 6 साल के बच्चे की माला का मोती निगलने से मौत हो गई। घटना कोचस प्रखंड की है। मृतक की पहचान भगीरथा गांव के विमलेश यादव के बेटे आर्यन यादव के रूप में हुई है। विमलेश यादव भगीरथा गांव में किराए का मकान…

