आगरा में आज भारी बारिश का अलर्ट-12वीं तक स्कूल बंद:शुक्रवार शाम से रुक-रुक कर जारी है झमाझम बारिश, जलभराव

आगरा में आज भारी बारिश का अलर्ट-12वीं तक स्कूल बंद:शुक्रवार शाम से रुक-रुक कर जारी है झमाझम बारिश, जलभराव

आगरा में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। रात में झमाझम बारिश हुई। शनिवार सुबह से हल्की फुहार है। मौसम विभाग ने आज दिन में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। इसके चलते आगरा में आज 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
रविवार से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हैं लेकिन 10 सितंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पहले पढ़िये स्कूल की छुट्‌टी का आदेश
आगरा में लगातार हो रही बारिश के चलते डीएम मनीष बंसल ने 5 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है। बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई, आईसीएसई के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को आदेश का अनुपालन कराने के आदेश दिए हैं। कोई भी स्कूल खुला मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कई जगह जलभराव
आगरा में शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके चलते सड़कों पर जलभराव हो गया। रात में कुछ जगहों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया था, जिसे निकलने में 5 से 6 घंटे लग गए। शनिवार को भी सड़क किनारे पानी भरा रहा। सामान्य से अधिक हुई बारिश
शुक्रवार को सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 4 सितंबर को आगरा में सामान्य तौर पर 4.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि पिछले 24 घंटे में आगरा में 10.7 मिमी बारिश हुई। हालांकि इस मानसून में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है।
विभाग के अनुसार, इस मानसून में अब तक 454.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 438.7 मिमी ही बारिश हुई है। इसके अनुसार, आगरा में मानसून में 3 फीसद कम बारिश हुई है। कल से खुलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम खुल सकता है। इस दौरान कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हें लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस बीच तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *