ऑमलेट के पैसे मांगने पर ठेला संचालक से मारपीट:बीच-बचाव करने आए भाई पर भी हमला; थाने से लौटते समय ईंट-पत्थर फेंके
इटावा में सोमवार रात करीब 11 बजे ऑमलेट के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। बंगाली कॉलोनी निवासी ठेला संचालक अमित गुप्ता ने चार नामजद युवकों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई आलोक गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई।…

