हांसी पहुंचे धर्मसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष:मोहित चौधरी बोले- संगठन का राजनीति से संबंध नहीं, आमजन की समस्या सुलझाना उद्देश्य

हांसी पहुंचे धर्मसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष:मोहित चौधरी बोले- संगठन का राजनीति से संबंध नहीं, आमजन की समस्या सुलझाना उद्देश्य

हांसी में मंगलवार की शाम धर्मसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों और युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। मोहित चौधरी ने संगठन के उद्देश्यों और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से बात की। सांसद धर्मवीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी ने साफ किया कि धर्मसेना किसी राजनीतिक व्यक्ति या दल से जुड़ा संगठन नहीं है। इसका मुख्य मकसद आम लोगों की समस्याओं को उठाना और उनका समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि चाहे समस्या किसी प्रशासनिक अधिकारी से जुड़ी हो या किसी राजनेता से, धर्मसेना के कार्यकर्ता आम जनता की आवाज बनकर उसे सुलझाने की कोशिश करेंगे। युवाओं को बुराईयों के खिलाफ लड़ना होगा : मोहित चौधरी उन्होंने युवाओं से कहा कि समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना जरूरी है। युवाओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान देने के साथ-साथ नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने बताया कि धर्मसेना के सदस्य नशे समेत कई सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर मोहित चौधरी ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि सांसद का बेटा सांसद ही बने। उनका अभी राजनीति के बजाय समाज सेवा पर ध्यान है। उन्होंने बताया कि उनका मकसद जरूरतमंदों की मदद करना और समाज के लिए अच्छे काम करना है। इस मौके पर धर्मसेना के हांसी जिला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन ने मोहित चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में नया जोश आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवा एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और समाज सुधार के कामों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *