सिवनी पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग में 77 वारंटी पकड़े:138 पुलिसकर्मी तैनात; होटल-लॉज और वाहनों की जांच, बदमाशों को चेतावनी
सिवनी पुलिस ने रविवार रात जिलेभर में विशेष नाइट कॉम्बिंग अभियान चलाया। अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में कुल 77 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर 138 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी इसमें शामिल हुए। रात्रि…

