गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रघुराज नगर टिकरी में देर रात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां इसमें भोजपुरी के मशहूर कलाकार समर सिंह, निशा उपाध्याय, आस्था सिंह और अनुपमा यादव ने अपनी प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भोजपुरी और फिल्मी गानों पर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में कलाकारों को देखने के लिए गोंडा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों बस्ती और अयोध्या समेत अन्य स्थानों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हालांकि, भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर सीधे मंच के पास पहुंच गई। इस दौरान कलाकारों को कई बार अपने कार्यक्रम कुछ देर तक रोक करके लोगों को समझाना भी पड़ा है लेकिन फिर भी लोग नहीं मान रहे थे। कलाकारों ने कई बार मंच से लोगों से पीछे हटने की अपील भी की। इस दौरान स्थानीय लोग भोजपुरी कलाकारों के साथ नाचते और मनोरंजन करते दिखे। कुर्सियों पर बैठे लोग भी खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में प्रस्तुतियों को रिकॉर्ड किया और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। समर सिंह के गाने “धूप में ना निकला करो रूप की रानी कहीं गोरा रंग काला ना पड़ जाए” और अनुपमा यादव के “यह कैसा रिश्ता है यह कैसा नाता है देख के तुझको मुझे चैन आता है” पर दर्शक जमकर थिरके है। इन भोजपुरी कलाकारों ने गोंडा आने से पहले अपने-अपने वीडियो सोशल मीडिया पर बना करके डाले थे जिसके चलते भारी संख्या में लोग इन्हें देखने के लिए पहुंचे हुए थे और देर रात तक चले इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग गोंडा ही नहीं बल्कि अयोध्या और बस्ती के भी आए हुए थे।


