मधेपुरा में 12 KM मैराथन में सोनू राज टॉप:पप्पू यादव ने बांटे 31 हजार के इनाम, महिला वर्ग में सनुपम कुमारी प्रथम
मधेपुरा में ‘छात्रों की गूंज अभियान-2026’ के तहत रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। 12 किलोमीटर पुरुष मैराथन मठाही रेलवे ढाला के पास से शुरू होकर संत अवध कीर्ति खेल मैदान में संपन्न हुआ। पुरुष वर्ग में सोनू राज ने प्रथम, नंदकिशोर कुमार ने द्वितीय और अंगद कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।…

