पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव इलाके में शनिवार देर रात पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। दोनों की पहचान ऋषभ और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से आया और दोनों युवक रात में मरीन ड्राइव के पास किस मकसद से बैठे थे। तलाशी में शिवम के पास मिली पिस्टल पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक रात करीब 12 बजे मरीन ड्राइव के पास बैठे थे। इसी दौरान इलाके से पुलिस की गश्ती गाड़ी गुजर रही थी। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को घेर लिया और पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली। इस दौरान शिवम के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और पूछताछ शुरू की गई। दो दिन पहले हुई मारपीट में ऋषभ की तलाश थी जांच में ऋषभ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, करीब दो दिन पहले बुद्धा कॉलोनी इलाके में हुई मारपीट की घटना में ऋषभ पुलिस के निशाने पर था। उस मामले में उस पर मारपीट और चेन स्नेचिंग का आरोप लगा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि ऋषभ पहले आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। शिवम का भी आपराधिक इतिहास मिला पुलिस की जांच में शिवम का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। अब दोनों से बरामद पिस्टल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल किससे खरीदी गई थी और इसे दोनों तक किसने पहुंचाया। दोनों की निशानदेही पर हथियार सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। गिरोह से जुड़े होने की भी जांच पुलिस दोनों युवकों के आपराधिक संपर्कों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर हथियार के स्रोत और संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव इलाके में शनिवार देर रात पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। दोनों की पहचान ऋषभ और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से आया और दोनों युवक रात में मरीन ड्राइव के पास किस मकसद से बैठे थे। तलाशी में शिवम के पास मिली पिस्टल पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक रात करीब 12 बजे मरीन ड्राइव के पास बैठे थे। इसी दौरान इलाके से पुलिस की गश्ती गाड़ी गुजर रही थी। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को घेर लिया और पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली। इस दौरान शिवम के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और पूछताछ शुरू की गई। दो दिन पहले हुई मारपीट में ऋषभ की तलाश थी जांच में ऋषभ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, करीब दो दिन पहले बुद्धा कॉलोनी इलाके में हुई मारपीट की घटना में ऋषभ पुलिस के निशाने पर था। उस मामले में उस पर मारपीट और चेन स्नेचिंग का आरोप लगा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि ऋषभ पहले आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। शिवम का भी आपराधिक इतिहास मिला पुलिस की जांच में शिवम का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। अब दोनों से बरामद पिस्टल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल किससे खरीदी गई थी और इसे दोनों तक किसने पहुंचाया। दोनों की निशानदेही पर हथियार सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। गिरोह से जुड़े होने की भी जांच पुलिस दोनों युवकों के आपराधिक संपर्कों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर हथियार के स्रोत और संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

