मधेपुरा में 12 KM मैराथन में सोनू राज टॉप:पप्पू यादव ने बांटे 31 हजार के इनाम, महिला वर्ग में सनुपम कुमारी प्रथम

मधेपुरा में 12 KM मैराथन में सोनू राज टॉप:पप्पू यादव ने बांटे 31 हजार के इनाम, महिला वर्ग में सनुपम कुमारी प्रथम

मधेपुरा में ‘छात्रों की गूंज अभियान-2026’ के तहत रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। 12 किलोमीटर पुरुष मैराथन मठाही रेलवे ढाला के पास से शुरू होकर संत अवध कीर्ति खेल मैदान में संपन्न हुआ। पुरुष वर्ग में सोनू राज ने प्रथम, नंदकिशोर कुमार ने द्वितीय और अंगद कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सोनू राज को साइकिल, किट बैग और 31 हजार रुपये का चेक दिया गया। द्वितीय स्थान पर रहे नंदकिशोर कुमार को साइकिल, किट बैग और 21 हजार रुपये, जबकि तृतीय स्थान हासिल करने वाले अंगद कुमार को साइकिल, किट बैग और 15 हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। महिला मैराथन में सनुपम कुमारी प्रथम 6 किलोमीटर महिला मैराथन में सनुपम कुमारी ने प्रथम, अनोखा कुमारी ने द्वितीय और निधि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैराथन समेत अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांसद पप्पू यादव ने ट्रैकसूट, बैग और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पप्पू यादव बोले- बच्चों का फॉर्म एक रुपए में क्यों नहीं? कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जब अडानी को एक रुपये में जमीन दी जा सकती है तो बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म एक रुपये में क्यों नहीं भरा जा सकता। उन्होंने कहा कि देश में गरीबों को खाना तक नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री से सवाल है कि बच्चों को रोजगार कब मिलेगा। उन्होंने युवाओं से अपना बायोडाटा देने की अपील करते हुए कहा कि 20 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बोले- हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति नहीं करता पप्पू यादव ने कहा कि वे हिंदू-मुस्लिम के आधार पर राजनीति नहीं करते, बल्कि बच्चों के सपनों को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यही राहुल गांधी की भी सोच है और इसी उद्देश्य से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन देश में आज भी उनकी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। घरेलू हिंसा की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। चार जिलों में युवाओं को कराया जाएगा AI कोर्स सांसद ने कहा कि मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कोर्स कराया जाएगा। साथ ही हर परिवार की एक बेटी को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। एक महीने में बनेगा ओपन जिम कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मृणाल यादव ने घोषणा की कि संत अवध खेल मैदान में एक महीने के अंदर ओपन जिम बनाया जाएगा। मैदान के रखरखाव के लिए केयरटेकर को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सौरव ने की। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मृणाल यादव, मिन्नत रहमानी, अजीर बिहारी, रामकुमार यादव, देवाशीष पासवान, शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक खेल प्रशिक्षक संत कुमार रहे, जबकि मंच संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया। मधेपुरा में ‘छात्रों की गूंज अभियान-2026’ के तहत रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। 12 किलोमीटर पुरुष मैराथन मठाही रेलवे ढाला के पास से शुरू होकर संत अवध कीर्ति खेल मैदान में संपन्न हुआ। पुरुष वर्ग में सोनू राज ने प्रथम, नंदकिशोर कुमार ने द्वितीय और अंगद कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सोनू राज को साइकिल, किट बैग और 31 हजार रुपये का चेक दिया गया। द्वितीय स्थान पर रहे नंदकिशोर कुमार को साइकिल, किट बैग और 21 हजार रुपये, जबकि तृतीय स्थान हासिल करने वाले अंगद कुमार को साइकिल, किट बैग और 15 हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। महिला मैराथन में सनुपम कुमारी प्रथम 6 किलोमीटर महिला मैराथन में सनुपम कुमारी ने प्रथम, अनोखा कुमारी ने द्वितीय और निधि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैराथन समेत अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांसद पप्पू यादव ने ट्रैकसूट, बैग और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पप्पू यादव बोले- बच्चों का फॉर्म एक रुपए में क्यों नहीं? कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जब अडानी को एक रुपये में जमीन दी जा सकती है तो बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म एक रुपये में क्यों नहीं भरा जा सकता। उन्होंने कहा कि देश में गरीबों को खाना तक नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री से सवाल है कि बच्चों को रोजगार कब मिलेगा। उन्होंने युवाओं से अपना बायोडाटा देने की अपील करते हुए कहा कि 20 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बोले- हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति नहीं करता पप्पू यादव ने कहा कि वे हिंदू-मुस्लिम के आधार पर राजनीति नहीं करते, बल्कि बच्चों के सपनों को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यही राहुल गांधी की भी सोच है और इसी उद्देश्य से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन देश में आज भी उनकी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। घरेलू हिंसा की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। चार जिलों में युवाओं को कराया जाएगा AI कोर्स सांसद ने कहा कि मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कोर्स कराया जाएगा। साथ ही हर परिवार की एक बेटी को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। एक महीने में बनेगा ओपन जिम कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मृणाल यादव ने घोषणा की कि संत अवध खेल मैदान में एक महीने के अंदर ओपन जिम बनाया जाएगा। मैदान के रखरखाव के लिए केयरटेकर को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सौरव ने की। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मृणाल यादव, मिन्नत रहमानी, अजीर बिहारी, रामकुमार यादव, देवाशीष पासवान, शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक खेल प्रशिक्षक संत कुमार रहे, जबकि मंच संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *