किशनगंज में 25 सितंबर को गरीब चौपाल:जीतन राम मांझी और संतोष सुमन होंगे शामिल; सम्राट अशोक भवन में आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की जिला स्तरीय गरीब चौपाल यात्रा के तहत 25 सितंबर को किशनगंज में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम शहर के सम्राट अशोक भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन शामिल होंगे।…

