बांके बिहारी मंदिर में 16 मुद्दों पर मंथन:सेंट्रल AC लगाने पर बनी सहमति, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर भी हुई चर्चा
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए बुधवार देर शाम हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की 20वीं बैठक हुई। कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक स्थित कार्यालय में हुई बैठक में 16 मुद्दों पर चर्चा की गई। करीब दो…

