Air India में बचत के सुझाव देने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, CEO Tewolde Gebremariam का एलान
एयर इंडिया के नामित मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने सोमवार को एयरलाइन के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि लागत कम करने के लिए उपयोगी सुझाव देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की योजनाएं शुरू की जाएंगी। गेब्रेमरियम ने कहा कि टिकाऊ लाभप्रदता हासिल करना प्रमुख लक्ष्य…

